फैक्ट्री के निजीकरण के खिलाफ घिल्डियाल करेंगे भूख हड़ताल
रामनगर, जून 4 -- रामनगर, संवाददाता। आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण को लेकर नेकी की दीवार के संयोजक तारा चंद्र घिल्डियाल शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनके साथ कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। गुरुवार को घिल्डियाल ने कहा कि आईएमपीसीएल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक व रोजगार संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। इसका निजीकरण स्थानीय रोजगार, जनहित व आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि कई संस्थाओं के लोगों ने भी भूख हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने युवाओं से भी शुक्रवार को मोहान पहुंचने की अपील की। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री के निजीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस का धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.