फैक्ट्री की याद और बीमारी का डर सता रहा
पूर्णिया, जून 4 -- कसबा, एक संवाददाता। आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री से लौटे जियनगंज गांव के मजदूर अब भी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारी की आशंका से परेशान हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसबा पहुंचे मजदूरों ने फैक्ट्री में काम के दौरान झेली गई कठिन परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को साझा किया। मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में पत्थर के चूर्ण और धूलकणों के बीच काम करना पड़ता था। धूल के कारण आंखों में जलन और लालपन की समस्या बनी रहती थी, जबकि सांस के जरिए धूल अंदर जाने से लगातार खांसी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती थीं। उनका आरोप है कि सुरक्षा के लिए मास्क और चश्मा मांगने पर उन्हें डांट-फटकार और मारपीट का सामना करना पड़ता था। कुछ मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री में उनसे लगातार काम लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.