कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात,संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में स्थित एक मर्करी कंपनी में शुक्रवार को काम करते समय एक श्रमिक का हाथ मशीन में फंसकर कट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसके परिजनों को सूचना देकर प्रबंधन से जुडे अधिकारी उसको उपचार के लिए ले गए। फैक्ट्री पहुंचे परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया गांव का रहने वाला अनिल पाल औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में स्थित मर्करी कंपनी में मशीन चलाता था। वहां काम करते समय अचानक मशीन में उसका हाथ फंस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसका हाथ कट कर अलग हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को जानकारी देने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए ले गए। फैक्ट्री पहुंचे परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.