शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- हाईवे स्थित राजश्री फाइन कैमिकल फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध वाउंड्री वाल गिराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी धनुषपाल सिंह की तहरीर के मुताबिक विगत 1 नवंबर को रात के समय अज्ञात लोगों ने फैक्ट्री की बाउंड्री वाल का कुछ हिस्सा गिरा दिया। दीवार गिरने से करीब पच्चीस लाख रुपए की क्षति हुई है। मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.