अमरोहा, जून 12 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले तीन दिन से बुढ़नपुर गांव में हाईवे किनारे तेंदुआ देखा जा रहा है। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगातार तीसरे दिन भी तेंदुआ सर्विस रोड किनारे फैक्ट्री की दीवार पर बैठा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ रोजाना रात के समय एक ही स्थान पर दिखाई देता है। जिससे राहगीरों और आसपास की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों को खतरा बना है। जिवाई क्षेत्र स्थित कंपनियों से रात में ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने वाले कर्मचारियों में भी डर का माहौल है। यह भी पढ़ें- 22 किलोमीटर के दायरे में डटे तेंदुए, 19 दिन में तीसरा तेंदुआ पकड़ने से बढ़ी चिंता वन विभाग ने बुधवा...