बिजनौर, अप्रैल 30 -- नहटौर। खेड़की में बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री की दीवार पर आये दिन गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। हल्दौर रोड से नूरपुर खेड़की जाने वाले रास्ते पर बंद पड़ी फैक्ट्री की दीवार पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। गाड़ी में सवार ग्रामीणों द्वारा गुलदार की वीडियो भी बनाई गई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुलदार फैक्ट्री के पास ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय की गाड़ी के आगे आया था। इसके कुछ समय बाद जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी के आगे भी गुलदार आया था जिनकी सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई थी। गुलदार द्वारा खेड़की और बेगराजपुर क्षेत्र में प्रतिदिन चहलकदमी की जा रही है। गनीमत रही कि बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.