अमरोहा, फरवरी 20 -- गजरौला। फैक्ट्री कर्मी समेत दो घरों के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने वाले चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बीते माह शिक्षिका के घर हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस नहीं कर सकी है। नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी नितीश सरोज स्थानीय एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका पड़ोसी चंद्रमणि भी किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। दोनों ही बीते सोमवार की रात अपने घरों के ताले लगाकर काम करने के लिए फैक्ट्री गए थे। इसी बीच रात में किसी समय चोर नितीश के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए व कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों का अभी तक भी कहीं कुछ सुराग नहीं लग सका है। इसके अलावा बीते माह नगर निवासी शिक्षिका के घर हुई चोरी की वारदात का खुलासा भी पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.