मेरठ, जून 25 -- दौराला-सरधना मार्ग स्थित फैक्ट्री में ठेकेदार के पास कार्यरत मजदूर की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर ठेकेदार परिजनों को जानकारी देते हुए मजदूर को कंकरखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए गैस रिसाव के चलते मौत होने की बात कही और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराकर और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनौड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय बृजेश पुत्र बलजोर दौराला स्थित ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। बुधवार रात्रि वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था। गुरुवार सुबह के समय फैक्ट्री से घर लौटने के दौरान गेट पर तबीयत खराब हो गई थी। मौके पर मौजूद फैक्ट्री ठेकेदार भराला निवासी नवाब अली निवासी ने मजदूर को...