बागेश्वर, फरवरी 16 -- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड झिरौली में खदान बंद होने के बाद कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में गहरी चिंता व्याप्त है। उन्होंने एमडी का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रबंधन पर पूर्व में हुए समझौते पर अमल नहीं करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। सोमवार को नारेबाजी करते हुए मैग्नेसाइट कर्मचारी बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहले से पहुंचे एमडी योगेश शर्मा का घेराव किया। उसके बाद नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि वह खदान बंदी के कारण परेशान हैं। खदान बंद रहने से कर्मचारियों के समक्ष रोजगार तथा वेतन का संकट खड़ा हो गया है, वहीं क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से खदान को शीघ्र संचालित कराने तथा लंबित वेतन का भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.