फैक्ट्री इंस्पेक्टर नियुक्ति पर सरकार से मांगी रिपोर्ट
रांची, मई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से फैक्ट्री इंस्पेक्टरों की नियुक्ति पर जानकारी मांगी है।
नियुक्ति की स्थिति जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने सरकार को यह बताने को कहा है कि राज्य में फैक्ट्री इंस्पेक्टरों की स्थिति क्या है। गुरुवार को स्वत: संज्ञान लिए मामले की सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने अदालत को बताया कि वर्ष 2025 में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है तथा अभ्यर्थियों से आवेदन भी प्राप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शीघ्र ही परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसके लिए तिथि निर्धारित की जा रही है। इस पर अदालत ने आयोग को शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 22 जून को निर्धारित की।
सुरक्षा और श्रमिक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.