रुडकी, मार्च 12 -- सरकारी ट्यूबवेल पर भी हाथ साफ ​मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक विश्वासपात्र फैक्ट्री कर्मचारी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात चोरों ने सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।​​बिझौली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की एक फैक्ट्री में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। उक्त मामले में निशांत गौर निवासी रुड़की द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि, उनके चाचा की फैक्ट्री में पिछले 2-3 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी अंकित पाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रबर मशीन का कीमती गियरबॉक्स चुरा लिया। फैक्ट्री में लगे सी...