फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित, बाजारों में बढ़े कपड़ों के दाम
बागपत, जून 3 -- बागपत। जिले में ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने स्थानीय व्यापार और उद्योग जगत की कमर तोड़ दी है। इसका सीधा असर फैक्ट्रियों के उत्पादन और माल की ढुलाई लागत पर पड़ा है, जिससे बाहरी शहरों से आने वाला सामान अब दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते काफी महंगा हो गया है। स्थिति यह है कि बढ़ते खर्चों के कारण कारखाना मालिकों के लिए अब फैक्ट्रियों में नियमित शिफ्ट चलाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय कपड़ा व्यापारियों के अनुसार, दिल्ली और अन्य बड़े केंद्रों से आने वाले तैयार माल का किराया काफी बढ़ गया है। कपड़ा व्यापारी मनोज और विक्की चौहान ने बताया कि पहले दिल्ली से जींस का स्टॉक लाने के लिए जो प्राइवेट वाहन 450 रुपये लेता था, वही अब बढ़कर 600 रुपये ले रहा है। भाड़े में हुई इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण व्यापारियों को मजबूरी में कपड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.