गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। प्लाईवुड फैक्ट्री में आग की घटना के बाद गीडा प्रशासन ने फैक्ट्रियों में आग से बचाव संबंधी मानकों की जांच करने का निर्णय लिया है। गीडा प्रशासन इसके लिए अग्निशमन विभाग को औपचारिक पत्र भेजेगा। प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की आवश्यकता को और गंभीरता से सामने ला दिया है। गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने कहा कि सभी उद्योगों में आग से सुरक्षा की जांच कराई जाएगी। उद्यमियों को भी पत्र लिखकर मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण संबंधी प्रविधानों का पालन करने को भी निर्देश दिया जाएगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.