रामगढ़, मार्च 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने मंगलवार को शून्य काल के दौरान राज्यसभा में झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू अंचल में चल रहे भारी संख्या में स्टील प्लांट एवं अन्य दर्जनों बड़ी-छोटी फैक्ट्रियों के प्रदूषण से जन जीवन प्रभावित होने का मुद्धा उठाया। उन्होंने सभापति से कहा कि इन फैक्ट्रियों से वायु प्रदूषण भारी मात्रा में हो रहा है। इसके आस पास में गांव स्थित है तथा जंगल झाड़ी भी स्थित है। प्रदूषण के कारण वन भूमि के पेड़ पौधे काले हो गए हैं और कई पौधे मर गए हैं। प्रदूषण के कारण पेड़ पौधों में लगे पतों को जानवर भी नहीं खाते है। इसकी वजह से इन दिनों हाथी का आतंक भी क्षेत्र में बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव के खेतों में धान एवं अन्य साग सब्जियों की खेती भी प्रभावित हो रही है। वायु प्रदूषण के कारण ग...