रांची, जुलाई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के कई जिला अस्पतालों और हीमोफीलिया डे-केयर सेंटरों में पिछले दो से तीन माह से फैक्टर आठ उपलब्ध नहीं होने से हीमोफीलिया मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। रांची, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, चाईबासा, पलामू, गढ़वा, धनबाद, गोड्डा समेत कई जिलों में जीवनरक्षक दवाओं की कमी से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हीमोफीलिया एसोसिएशन के महासचिव संतोष जायसवाल ने सरकार से जल्द फैक्टर आठ उपलब्ध कराने की मांग की है। मरीजों का कहना है कि बार-बार अस्पताल जाने के बावजूद उन्हें केवल यह आश्वासन दिया जा रहा है कि दवा जल्द उपलब्ध हो जाएगी। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि फैक्टर-8 की आपूर्ति करने वाली कंपनी निर्धारित समय पर दवा उपलब्ध नहीं करा रही है, जिसके कारण कई मरीजों का नियमित उप...