फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने फैक्टरी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसी नगर निवासी चंद्रशेखर और राजीव कॉलोनी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी चंद्रशेखर फैक्टरी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जबकि अमित सुपरवाइजर था। दोनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फैक्टरी में आने वाले कच्चे माल से लगातार सामान चोरी किया था। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पेश कर जेल भेज दिया है। बता दें कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एआरसी मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक धर्मेंद्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.