नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी से लाखों का कॉपर तार चोरी हो गया। प्रबंधक ने देखभाल करने वाले कर्मी पर चोरी करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता अमित छाबड़ा बी ब्लॉक स्थित वीडीएस टेक्नोलॉजी कंपनी की फैक्टरी में प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल में कंपनी की एक साइट पर एसी की सर्विस करने वाली टीम मरम्मत करने के लिए परिसर पहुंची। वहां पर बेसमेंट से सारा कापर पाइप और तार चोरी होने का पता चला। इस साइट पर गोविंद नाम का युवक देखभाल करता है। जांच में छत पर पाइप और तार को जलाने का पता चला। आसपास के लोगों ने भी पाइप और तार से गोविंद के छेड़छाड़ करने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...