फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव क्षेत्र में एक फैक्टरी से मोटर व पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिगांव निवासी संजय जैन ने बताया कि उनकी फैक्टरी से करीब तीन दिन पहले चोरी हुई, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली। जांच में पता चला कि फैक्टरी से छह मोटर और एक पंप गायब हैं। पीड़ित ने फैक्टरी में काम करने वाले ठेकेदार राजा पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...