फैक्टरी से टीन शेड खोलते समय गिरा मजदूर, मौत
नोएडा, जून 30 -- - फेज-दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-83 स्थित फैक्टरी में सोमवार को हुआ हादसा नोएडा, संवाददाता। एक फैक्टरी से टीन शेड खोलते समय सोमवार शाम एक मजदूर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें अस्पताल से एक मीमो प्राप्त हुआ। जानकारी मिली कि गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 32 वर्षीय शहजाद मजदूरी करते थे। वह सोमवार शाम सेक्टर-83 स्थित एक फैक्टरी में लगे टीन शेड को खोल रहे थे। करीब 30 से 40 फीट ऊंचाई से टीन शेड खोलते समय अचानक फिसल गए और जमीन पर आकर गिरे। उनके सिर से अत्यधिक खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.