नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-4 स्थित बिजली के स्मार्ट मीटर बनाने वाली चार मंजिला फैक्टरी में गुरुवार सुबह लगी आग को 150 दमकलकर्मियों ने करीब 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को बुझाया। इसके लिए 37 फायर टेंडर की मदद से 20 लाख लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया। घायल कर्मचारियों की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि एक कर्मचारी लापता है। कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्टरी में बिजली के स्मार्ट मीटर बनते हैं। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी के बेसमेंट में रखे विद्युत मीटर, प्लास्टिक तार और गत्तों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार मंजिला भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकलकर्मी फायर टेंडर के साथ पहुंच गए। फैक्टरी में मौजूद 300 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फैक्टरी में हुई अफरातफरी और ऊंचाई से...