नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जीटीबी एन्क्लेव के फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में काम कर रहा एक मजदूर बिना दरवाजे वाली लिफ्ट से गिरकर घायल हो गया। दरअसल, वह लिफ्ट पर सवार होकर जा रहा था लेकिन अचानक लिफ्ट रुकी और झटके की वजह से संतुलन बिगड़ने से मजदूर गिर गया। तत्काल उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार कराया जा रहा है। घायल मजदूर की पहचान 40 वर्षीय आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी की शाम जीटीबी अस्पताल में एक मजदूर को घायल हालत में अस्पताल में लाए जाने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां पर पूछताछ में घायल की पहचान आनंद के रूप में हुई। पता चला कि उत्तर प्रदेश के लोनी, गाजियाबाद निवासी सुबोध घायल हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.