फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बेलमैक्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचकर सड़क जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में फैक्टरी के लगभग 250 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र ने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, रफ्तार नियंत्रण और लेन अनुशासन जैसे नियम न केवल कानून का हिस्सा हैं, बल्कि इनका पालन स्वयं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। नशा करके वाहन चलाने के खतरों पर विशेष ध्यान देते हुए कर्मचारियों को बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि धुंध और सर्दी के मौसम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.