कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में चोरी के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों की पहचान अभिषेक उर्फ बबलू कुशवाहा, विवेक नागर और अमन चौरसिया के रूप में हुई है। इनके पास से 5850 रुपये और पनकी थानाक्षेत्र से चोरी की गई दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। इन्हीं बाइकों से घूम-घूमकर रेकी करने के बाद घटनाओं को अंजाम देते थे। बर्रा दो निवासी आलोक गुप्ता की पनकी साइड-वन में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी है। 12 मार्च की रात आरोपितों ने फैक्टरी में घुसकर मशीन की केबल, स्टार्टर, एलइडी टीवी और सीसी कैमरे का डीवीआर पार कर दिया था।अभिषेक पूर्व में जेल जा चुका है, जिस पर बर्रा थाने से गैंगस्टर समेत फजलगंज से चोरी और आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.