गाज़ियाबाद, जून 22 -- -दूसरी जगह नौकरी करने के रंजिश में पूर्व फैक्टरी मलिक और उसके बेटे ने घटना को अंजाम दिया -शिकायत के आधार पर नंदग्राम पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियागाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में घुसकर तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के मुताबिक, दूसरी जगह नौकरी करने की रंजिश में पूर्व फैक्टरी मालिक और उसके बेटे ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मुरादनगर के खुर्रमपुर गांव निवासी अनस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्तों योगेश और अयान के साथ पहले जाकिर की फैक्टरी में काम करता था। करीब एक माह पूर्व तीनों ने नौकरी छोड़कर विकास नगर स्थित माधव ...