फैक्टरी में घुसकर कारोबारी भाइयों पर हमला
नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्टरी के अंदर घुसकर कारोबारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर गांव के रहने वाले आदेश भाटी ने बताया कि नौ जून को उनकी फैक्टरी में गंभीर, ओमबीर, सचिन, शेखर और कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस आए। आरोपियों ने उन पर और उनके भाई पर लाठी डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.