गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने फैक्टरी में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। साहिबाबाद स्थित मॉडर्न इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति फैक्टरी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था। वहां तैनात गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हाथापाई करने लगा। शोर सुनकर फैक्टरी के कर्मचारी सुशील शर्मा, सुरेश भट्ट, जगदीश और राज सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने पास पड़े लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। सुशील शर्मा और राज सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी का ना नाम गुड्डू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.