फैक्टरी में आग लगने से औद्योगिक उपकरण जले
फरीदाबाद, मई 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद की आईएमटी चौकी एरिया के सेक्टर-68 स्थित कमल फैक्टरी में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के पैनल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी के अंदर लगे बिजली के पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण वहां आग लग गई। आग धीरे-धीरे पास में रखे कुछ उपकरणों तक भी फैलने लगी। मौके पर मौजूद फैक्टरी के गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। यह भी पढ़ें- तहसील परिसर में जर्जर बिजली का तार टूटने से लगी आग सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और पुलिस टीम ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाकर पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.