गाज़ियाबाद, जुलाई 23 -- मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने फैक्टरी मालिक पर नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। महिला का आरोप है कि मोदीनगर में मकान खरीदने के दौरान उसकी पहचान यूपी पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही से हुई। सिपाही ने उसे अपने पति से मिलवाया, जिसके बाद वह सिखेड़ा रोड स्थित उसकी फैक्टरी में काम करने लगी। 20 अप्रैल को फैक्टरी मालिक ने काम का बहाना बनाकर उसे देर तक रोका और रात में पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...