कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- चिल्ला शहबाजी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद सूबे की योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अफसर अब एक्शन मोड पर आ गए हैं। पुलिस कप्तान ने फैक्टरी मालिक के भाई, पत्नी और बेटे पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी को गठित चारों टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही हैं। बहुचर्चित पटाखा फैक्टरी कांड में चिल्ला शहबाजी गांव निवासी गया प्रसाद साहू की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने बीएनएस व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फैक्टरी मालिक नौशाद, उसकी पत्नी कहकसा बानो, बेटे आदिल, भाई शकील, भयाहू शबाना एवं भतीजी साइना को आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोटः फैक्टरी मालिक की दुकानों के बाद मकान पर भी चला बुलडोजर, अब तक 13 की मौत फैक्टरी मालिक मुठभेड़ मे...