कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। फैक्ट्री मालिक के पूरे कुनबे पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की भी तैयारी में है। इसके तहत आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसपी की ओर से अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।चिल्ला शहबाजी गांव निवासी गया प्रसाद साहू की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसकी पत्नी कहकसा बानो, बेटे आदिल, भाई शकील, भयाहू शबाना और भतीजी साइना के खिलाफ बीएनएस व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट में 11 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, फैक्ट्री मालिक समेत 6 के खिलाफ FIR एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि...