फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। डबुआ इलाके में एक फैक्टरी के स्टोर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्टोर में रखा सारा सामान जल गया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। करीब आधे घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। डबुआ स्थित एसजी मेटल फैक्टरी में स्टोर में मेटल का कच्चा माल और सामान रखा हुआ था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक स्टोर में आग आग लग गई। इससे फैक्टरी में धुआं फैल गया। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोग भी आग का पता लगने पर जमा हो गए। यह भी पढ़ें- मधुबनी में आग का तांडव, होलसेल कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर खाक कुछ ही देर में स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पता चला है कि बिजली के तारों से यह शार्ट सर्किट हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.