फैक्टरी का ताला तोड़कर कॉपर तार और जनरेटर का सामान चोरी
बरेली, मई 21 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के भगवानपुर कुंदन स्थित एक फैक्टरी में चोरी की घटना सामने आई है। फैक्टरी मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। राजेंद्र नगर बरेली निवासी आकाश खंडेलवाल की जॉइनक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी भगवानपुर कुंदन रम्पुरा रोड के सामने है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब फैक्टरी के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो जनरेटर का अल्टीनेटर और काफी मात्रा में कॉपर के तार गायब थे।फैक्टरी मालिक ने बताया कि घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका। चोरी से फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फैक्टरी में चौकीदारी का कार्य करने वाले ब्रह्मस्वरूप पुत्र कनौजी लाल और राकेश पुत्र रामरक्ष पाल निवासी ग्राम निवड़िया को भी घटना की जानकारी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.