फैक्टरियों से तार चोरी करने वाले गिरफ्तार
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने फैक्टरियों से तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तार, 9500 रुपये, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वसीम निवासी उत्तरांचल विहार, बेहटा हाजीपुर, गाजियाबाद, शाहरुख निवासी पुराना कठेरा मोड़, दादरी और रिहान निवासी मेवाती मोहल्ला दादरी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 10 जून को एक फैक्टरी दो लाख रुपये कीमत के तार चोरी किए थे। 16 जून को एक फैक्टरी से लाखों रुपये के तार चुराए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा कर चुराया गया सामान बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.