सहरसा, फरवरी 9 -- पतरघट, एक संवाददाता । प्रखंड के गोलमा स्थित बाबा झूमक दास स्टेडियम में स्व. प्रमानंद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मीडिया इलेवन और प्रशासन इलेवन के बीच फैंसी मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन इलेवन ने 15 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान थानाध्यक्ष शशि कुमार ने 26 रन, एसआई राकेश शर्मा ने 42, मुन्ना कुमार ने 33, मुकेश यादव ने 20 और विकास कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया इलेवन 15 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। दिलखुश ने सर्वाधिक 53 रन, डॉ अमिताभ ने 23 रन बनाए। प्रशासन इलेवन ने 24 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसआई राकेश शर्मा को मिला। मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष रितेश कुमार बट्टू ने आयोजन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.