रांची, फरवरी 23 -- कांके, प्रतिनिधि। सोमवार को कांके रिंग रोड स्थित गागी मोड़ के पास अजय कॉम्प्लेक्स में फैंसी मेंस पार्लर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके के उप प्रमुख अंजय बैठा ने पार्लर की शुरुआत की। उप प्रमुख अंजय बैठा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्लर के संचालक पूरी लगन और निष्ठा के साथ ग्राहकों को अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि यहां सभी प्रकार के आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। क्षेत्र में इस तरह के गुणवत्तापूर्ण पार्लर खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी और उन्हें बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह प्रतिष्ठान खूब तरक्की करे और संचालक शहंशाह का भविष्य उज्ज्वल हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.