रांची, नवम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केंद्र में बुधवार कक्षा 3 से 5 के लिए अंतर विद्यालयीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय था-मेरा पसंदीदा खेल। छात्रों ने महिला क्रिकेट, कबड्डी, ओलंपिक, शतरंज, टेनिस, भारोत्तोलन, मल्लखंब आदि खेलों को अपनी प्रस्तुति में दर्शया। हिबा आफिया (सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल) ने प्रथम, समायरा गुप्ता (सेंट मैरी एन स्कूल) ने द्वितीय औक दिव्यानी सिंह (ब्रिजफोर्ड स्कूल करमटोली) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। आशी सिंह (सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल) को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में रेणु तिवारी, वंदना मोदी और अंचला सिंह शामिल थीं। संचालन रेखा मिश्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.