फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 8 के सत्यम संतोष, आदित्या, विवेक कुमार, आदित्य कुमार, आदित्य केसरी और आयांश सहित विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी कुशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य, अहिंसा और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रकट किया। विद्यालय के निदेशक पीसी प्रसाद ने गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अनुशासन, ईमानदारी और अहिंसा के मार्ग पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.