फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में साईं सावित्री के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अल्मोड़ा, जून 11 -- रानीखेत। साईं सावित्री पब्लिक स्कूल गनियाद्योली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'प्रसिद्ध भारतीय नायक' रखा गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों व नायकों के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने वेशभूषा और ओजस्वी संवादों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप एक में अदिति बिष्ट (रानी लक्ष्मीबाई) ने पहला, चिन्मय पांडे (भगत सिंह) ने दूसरा, ग्रुप दो में आदित्य सिंह रावत (भगत सिंह) ने प्रथम, पार्थवी रावत (रानी लक्ष्मीबाई) ने द्वितीय, रौनक सिंह रावत (चंद्रशेखर आजाद) ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यहां कार्यवाहक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.