मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- मुरादाबाद। मुसांस मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज व कार्तिकेय संस्था की ओर से बुधवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरएसडी एकेडमी में आयोजित समारोह में 11 स्कूलों के एक सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ विलसोनिया एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक आशीष संतराम, आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ़ विनोद कुमार, दीपक बाबू, बॉलीवुड अभिनेत्री ममता बजाज और डॉ़ पंकज दर्पण अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम- आरव व आद्द्या रहे। ग्रुप बी में खुशी व यशस्वी अव्वल रहे। यहां प्रख्यात सांस्कृतिक विभूतियों मानुषी रस्तोगी, हिमन्तिका खत्री व प्रियंका गोयल, ममता बजाज, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुषमा गर्ग, गोपाल हरि आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: डीपीएस में मटकी फोड़ प्रत...