नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए आजकल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स चल चुके हैं और लोग उन्हें लगाते हैं। फेस वॉश, सीरम, मॉइश्चराइजर स्किन केयर के डेली रूटीन में शामिल हो चुके हैं। वॉश करने के बाद सीरम लगाया जाता है और फिर मॉइश्चराइजर लगाया जाता है, लेकिन कई लोग सीरम को क्रीम की तरह ज्यादा थोप लेते हैं। इससे सीरम लगाने का कोई खास फायदा नहीं होता और साथ ही स्किन ऑयली दिखने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो हम आपको सीरम लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। फेस सीरम को थपथपाकर लगाना चाहिए या फिर रगड़ना होता है, इसके बारे में स्किन डॉक्टर आंचल ने अपने वीडियो में बताया।फेस सीरम क्या होता है फेस सीरम एक हल्का और ज्यादा कंकंसेंट्रेटेड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है, जिसमें त्वचा की खास जरूरतों के लिए एक्टिव इंग्रेडि...