संतकबीरनगर, मई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में टीबी के मरीजों को हर माह एक हजार रुपया दिया जाएगा। यह धनराशि मरीजों को पोषण भत्ता के रूप में दी जाएगी। अब तक मरीज के आधार कार्ड के माध्यम से धन भेज दिया जाता था, लेकिन अब आधार का वेरीफिकेशन फेस के माध्यम से किया जाएगा। मरीज का फेस और आधार मैच करने के बाद ही मरीज के खाते में पोषण धनराशि का रुपया जाएगा। टीबी के मरीजों को पौष्टिक भोजन के मद में पहले पांच सौ रुपया प्रति माह दिया जाता था। बाद में बढ़ा कर इस धनराशि को एक हजार कर दिया गया। मरीज के खाते में यह धनरशि भेज दी जाती थी। मरीज की पहचान उसके अधार के माध्यम से की जाती थी। अब इस नियम में बदलाव आ गया है। मरीज के आधार का सत्यापन फेस के आधार पर किया जाएगा।मरीज जब अस्पताल आएगा और मरीज की दवा शुरू होगी, उसी समय उसके सत्यापन क...