देवघर, मई 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर परिसदन के सभागार में रविवार को सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त देवघर शशि प्रकाश सिंह एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नए तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया। मौके पर पर्यटन मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है। ऐसे में संपूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.