नई दिल्ली, फरवरी 28 -- स्किन को टाइट और रिंकल फ्री बनाने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट आ गए हैं। जिनमे बोटॉक्स का नाम सबसे ज्यादा कॉमन है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काफी सारे सैलून में आपको एजिंग इफेक्ट कम करने, स्किन से फाइन लाइन रिड्यूस करने और रिंकल को हटाने का ये खास ट्रीटमेंट मिल जाएगा। लेकिन बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। वहीं ये काफी महंगे भी होते हैं। जिसकी वजह से काफी सारी महिलाएं इसे अफोर्ड भी नहीं कर सकतीं। लेकिन यंग एंड ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी नहीं कि लाखों-हजारों रुपये खर्च किए जाएं। आप घर के कुछ नुस्खों की मदद से भी स्किन को फाइन लाइंस और रिंकल से दूर रख सकती हैं। फेस योगा एक्सपर्ट मानसी ने बहुत ही सस्ती मेडिसिन को शेयर किया है। जो आपके स्किन को फर्म एंड टाइट बनाकर रखने में मदद करेगी।विटामिन ई की कै...