बहराइच, जनवरी 7 -- रुपईडीहा, संवाददाता। भारत और नेपाल से आने जाने वालों को अब बार्डर पर फेस डिटेशन कैमरे से होकर गुजरना होगा। दोनों ओर कैमरे लगाए गए हैं ताकि आने और जाने वालों की शिनाख्त रहे। ऐसा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को रोकने या लगाम लगाने के लिए किया गया है। दरअसल बार्डर से रोजाना दोनों ओर 25 से 30 हजार लोगों का आवागमन होता है। इसमें स्थानीय लोगों मसलन रुपईडीहा और बार्डर के बर्दिया जिले के लोगों की संख्या अधिक रहती है हालांकि बांके तक के भी लोग रोजमर्रा सामानों और अन्य जरूरत के सामानों की खरीद करने रुपईडीहा व बहराइच के बाजारों में आते हैं। बार्डर से ही दूसरे शहरों को लोग जाते हैं। पर्यटकों का भी बार्डर से आवागमन है। मगर अभी तक दोनों देशों के लोगों को नेपालगंज रुपईडीहा के बीच आवागमन के लिए सिर्फ पहचान पत्र दिखाना होता था। लम्बे समय ये व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.