संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण भत्ता के रूप में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अब फेस आईडी के माध्यम से भुगतान की जाएगी। मरीजों के खाते में ट्रेजरी से धनराशि भेजी जाएगी, लेकिन इनका सत्यापन ब्लाक व जिला स्तर पर किया जाएगा। जिले में अब तक दो सौ मरीजों के खाते में फेस वेरीफिकेशन के आधार पर भत्ता भेजा जा चुका है।अभी तक आधार के माध्यम से टीबी के मरीजों के खाते में धनराशि भेजी जाती थी। मरीज कोई और आधार किसी और का भी लगाया जा सकता था, लेकिन अब जो मरीज होगा और वह जब अस्पताल में दवा लेने आएगा उसी समय उसका फेस वेरीफिकेशन किया जाएगा और उसी के आधार पर मरीज के खाते में धनराशि ट्रेजरी से भेज दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मुंगेर को टीबी मुक्त बनाने के लिए ओपीडी में हर संभावित मरीज की होगी स्क्रीनिंग और एक्स-रे:...