नई दिल्ली, अगस्त 14 -- फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले बैंकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। बीओबी कार्ड, एचएसबीसी इंडिया और यस बैंक ने क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी, विदेश में खर्च, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े कई ऑफर लॉन्च किए हैं। यानी आने वाले दिनों में शॉपिंग से लेकर विदेश यात्रा और निवेश तक पर ग्राहकों को फायदा मिल सकता है।बीओबी कार्ड पर टीवी-फ्रिज से लेकर लैपटॉप तक सस्ते बैंक ऑफ बड़ौदा की क्रेडिट कार्ड कंपनी बीओबी कार्ड ने सैमसंग, सोनी, टीसीएल, हायर, ओप्पो और एचपी जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर ऑफर पेश किए हैं। इनमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, स्मार्टफोन और लैपटॉप शामिल हैं। अलग-अलग ब्रांड पर डिस्काउंट और कैशबैक की सुविधा मिल रही है। कुछ सैमसंग प्रोडक्ट्स पर 22.5% तक डिस्काउंट, जब...