नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बढ़िया कैमरा, डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग पर आपका फोकस है तो Motorola Edge 50 Ultra 5G पर मिलने वाली यह डील आपके लिए काम की है। दरअसल Amazon री-लोडेड फेस्टिवल सेल में मोटोरोला के इस फोन पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है। लॉन्च कीमत और सेल में मिलने वाली कीमत की तुलना करें तो फोन सीधे 17,509 रुपए सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज छूट का फायदा उठाकर फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस डील में कितनी बचत हो रही है और फोन में क्या-क्या खास है। Motorola Edge 50 Ultra 5G पर बड़ी छूट Motorola Edge 50 Ultra 5G को कंपनी ने भारत में 59,999 रुपए की लॉन्च कीमत पर पेश किया था। अब Amazon पर यह फोन 42,490 रुपए में लिस्टेड है। यानी की फोन 17,509 रुपए क...