देवरिया, फरवरी 2 -- यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रयागराज के एक युवक को फेसबुक के जरिए प्यार हो गया। प्रयागराज से युवक उससे मिलने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहली ही मुलाकात में हुई तकरार अब अखाड़ा बन चुकी थी। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। युवती की तहरीर पर जीआरपी ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रयागराज का रहने वाला एक युवक का फेसबुक के जरिए भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से संपर्क हुआ। दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ा और वे घंटों मोबाइल पर बातचीत करते रहे। इस बीच 21 जनवरी को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। वह ट्रेन से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा और फिर युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.