बागपत, मार्च 20 -- Baghpat News: यूपी के बागपत में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाजियाबाद की युवती को बागपत के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर अदान-प्रदान किया। इसके बाद फोन पर बातें शुरू हो गईं। युवती युवक से बेपनाह मोहब्बत करती थी। युवती प्रेमी से शादी करके उसके साथ घर बसाना चाहती थी। बातचीत के दौरान ही युवती प्रेमी के लिए तड़प उठी और वह अचानक से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। घर में युवती को देखकर प्रेमी की सिट्टी-बिट्टी गुल हो गई। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती वहीं हंगामा करने लगी। प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। थाने पहुंचे युवक और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद युवती वापस चली गई।...