इंदौर, मार्च 30 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत खौफनाक बदले में हुआ। फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर सगाई और उसके बाद मनमुटाव. लेकिन जब रिश्ता टूटा तो गुस्से में मां ने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे मामले को क्राइम में बदल दिया। बेटी की शादी नहीं होने की खुन्नस में मां ने लड़के के घर के बाहर खड़ी उसके भाई की कार को जलवाने के लिए 15 हजार रुपये की सुपारी दे डाली। यह पूरा मामला स्कीम नंबर 54, विजयनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 16 मार्च की रात बाइक सवार बदमाश ने कपिल चौहान की कार में आग लगा दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा, तो इस आगजनी के पीछे छिपी कहानी ने सभी को चौंका दिया। यह भी पढ़ें- इंदौर में नया फ्लैट बुक करते ही मौत के मुंह में गई IT इंजीनियर, पति ने 2 दिन.फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, सग...